गिरिडीह: डुमरी: पारसनाथ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। रविवार को 12 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30 बर्ष बताई जा रही है।