कोटा में होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर में जगह-जगह महिलाएं दहन से पहले होलिका की पूजा कर रही हैं। महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर एक में मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया, होलिका दहन के दौरान महिलाओं ने परिक्रमा लगाई। कोटा में देर रात तक होलिका दहन होगा।