बेगूसराय: सेंट जोशेफ स्कूल में 'बेगूसराय प्रमंडल बनाओ' अभियान की बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा हुई
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति की बैठक रविवार की शाम 04:00 बजे आयोजित की गई. जहां बैठक में शामिल सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. इस मौके पर संबोधित करते हुए सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निर्देशक अभिषेक कुमार ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाए जाने से यहां विकास के कई आयाम खुलेंगे.