बेगूसराय: कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन की अध्यक्षता में रविवार की दोपहर 3:00 बजे श्रद्धांजलि दिया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए उनके मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया. इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने अपनी बातों को रखा.