पूरनपुर: धनाराघाट शारदा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, आवागमन जारी, रात्रि में न आने की अपील
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट में शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।पेंटून पुल पर आवागमन जारी है।पेंटून पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा है फिलहाल आवागमन जारी है और रात्रि में जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए रात्रि में पुल से आवागमन न करने की अपील की है। सिर्फ इमेरजेंसी सेवाएं ही निकले