चकिया: चकिया में लतीफशाह बीयर की लेफ्ट मेन नहर का तटबंध टूटा, युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी
चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बीयर से निकली लेफ्ट मेन नहर का तटबंध अचानक टूट गया। बताया गया कि नहर में भारी सिल्ट जमा होने से करीब 20 फीट गहरा धंसाव हुआ और लगभग 15 फीट चौड़ाई में तटबंध ढह गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह 07 बजे विभाग ने बताया कि जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।