पूरनपुर: मोहनपुर चौराहे पर गौवंश से टकराई बाइक, महिला श्रद्धालु की हुई मौत
पूरनपुर। मोहनपुर चौराहे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने देखा कि महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।