मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज हमीदगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार चंद्रवंशी के पुत्र अरुण कुमार चंद्रवंशी रविवार की शाम चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात करीब 9बजे तक उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर ह