बरेली: इस्लामिया इंटर कॉलेज का ताला तोड़कर दबंग युवकों ने कार ले गए, चौकीदार को दी धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में बुधवार दोपहर दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए गेट का ताला तोड़ दिया और कार निकाल ले गए। विरोध करने पर चौकीदार को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी घटना उस समय हुई जब कॉलेज का पश्चिमी गेट बंद था। कॉलोनी निवासी निक्की व तोसी छोटे गेट से अंदर घुसे और ताला तोड़ने लगे।