बरेली: जोगी नवादा में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, क्षेत्राधिकार और इंस्पेक्टर की पहल रंग लाई
बरेली, बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई। मोहर्रम पर हिंदू समुदाय ने ताजिए पर फूल बरसाए थे, जिसके बाद अब मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों के स्वागत में फूलों की वर्षा की। क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की पहल रंग लाई। स्थानीय लोगों ने आपसी सौहार्द दिखाते हुए पुराने विवादों को पीछे छोड़ा।