शनिवार की शाम 6 बजे गढीपुख्ता थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र में 30 जनवरी को एक नाबालिग लडकी से छेड़छाड़ व अवैध हथियार दिखाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने की घटना प्रकाश में आई थी, जिसके संबंध में पीड़िता के परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के रूप में धनैना निवासी उत्तम को अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार किया गया है।