गाजीपुर जिला पंचायत की बजट बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2026-27 के मूल बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। पुनरीक्षित बजट 2025-26 में आय 11 करोड़ 78 लाख 34 हजार 654 रुपये और व्यय 11 करोड़ 52 लाख 44 हजार 201 रुपये स्वीकृत किया गया।