गिरिडीह: मुफस्सिल थाना के लेदा निवासी एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद रेफर
लेदा निवासी संजय गोस्वामी सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। गुरूवार को सदर अस्पताल में इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। संजय गोस्वामी पिता अर्जुन गोस्वामी उम्र 32 वर्ष लेदा अपने घर से मोटरसाइकिल से गिरिडीह की ओर आ रहा था। इसी बीच कुरुमडीहा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से इनका बाइक असंतुलित हो गया और गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।।