गिरिडीह: जिला क्षेत्रीय कल्याण समाज की कोलडीहा स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल परिसर में बैठक संपन्न हुई
जिला क्षेत्रीय कल्याण समाज की बैठक गुरूवार को कोलडीहा स्थित सुभाष पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रभारी ब्रजेश सिंह ने किया। बैठक में बताया गया जिला क्षेत्रीय कल्याण समाज गिरिडीह का सम्मेलन सह चुनाव आगामी 29 सितंबर को साहू धर्मशाला हुट्टी बाजार में संपन्न होगा। यह कार्यक्रम उस दिन 11:00 बजे से शुरू होगा।