गिरिडीह: डुमरी के कलहवा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने से हुई मौत, सदर अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
डुमरी थाना क्षेत्र के कलहवा निवासी रति मांझी की मौत ट्रेन से कटने से हो गई। गुरूवार को इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। रति माझी मजदुरी करने के लिए बुधवार को चतरो गया हुवा।शाम को घर वापस लौटने के दौरान घर के नजदीक ही यह ट्रेन की पटरी क्रॉस कर रहा था। इसी बीच ट्रेन गुजरने से यह ट्रेन की चपेट में आ गया । जिससे मौके पर इनकी मौत हो गई।