गिरिडीह: जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर माताओं ने रखा उपवास, मकतपुर समेत सभी इलाकों में माताओं ने अपने पुत्रों के लिए किया आवाहन
जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर बुधवार को माताओं ने उपवास रखा।इस दौरान मकतपुर समेत सभी इलाको में माताओं ने अपने पुत्रों के लिए जितिया माता और जितवाहन भगवान का आवाहन किया।साथ ही नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। गुरुवार को विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में यह पर्व मनाया जाता है।