गभाना क्षेत्र के गांव भमरौला से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शुक्रवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे आपसी विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही ममेरे भाई के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पहले जिला अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कराया है।