मेदिनीनगर (डालटनगंज): पांकी रोड पर हादसे में घायल युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ था जख्मी
पलामु जिले के पांकी रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 35 वर्षीय अमरनाथ महतो के रूप में हुई है। वह मुखलाल महतो के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार अमरनाथ महतो अपने परिजनों को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान