धार: नगर पालिका धार की पहल: ₹33 करोड़ से नाले के गंदे पानी को बनाएंगे उपयोगी, निविदा जारी
Dhar, Dhar | Jan 31, 2026 पानी का अपव्यय रोकने व जल संरक्षण की दिशा में नगर पालिका धार द्वारा एक बडा कदम उठाया हैं, बड़े शहरों की तर्ज पर अब धार शहर में लिक्विड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ट्रेंचिंग ग्राउंड पर स्थापित होगा। जिससे नालों से आ रहे गंदे पानी को प्लांट में ट्रीट करके दोबारा में उपयोग लाने के लिए योग्य बनाया जाएगा।