पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार दोपहर 1:00 बजे से व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान अंबेडकर चौक से लेकर भीतरी मुख्य बाजार तक संचालित किया गया, जिसमें विभिन्न दुकानों, ठेलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग..