भरथना: महेवा के बहेङा में गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा में बीते दिवस रात्रि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से घर में भीषण आग लग गई। आग से आटा, दाल, बर्तन,कपड़े,पंखे, सोने-चांदी के आभूषण, करीब 10हजार रुपये की नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जबकि पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार सुबह 11बजे लेखपाल राहुल गोयल ने मौके पहुंचे।