पन्ना: कॉलेज टॉपर की खुशियां मातम में बदली: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 22 वर्षीय सृष्टि ने दी जान, पिता बोले- 'आरोपी को हो फांसी।
Panna, Panna | Jun 6, 2026 जहाँ एक तरफ कॉलेज टॉप करने की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी तरफ ब्लैकमेलिंग के काले साए ने एक होनहार छात्रा की जिंदगी छीन ली। अजयगढ़ के लोढ़ा पुरवा गांव में 22 वर्षीय सृष्टि मिश्रा ने बीएससी फाइनल ईयर में टॉप करने के अगले ही दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।