अजीतमल: अमावता गांव स्थित शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव स्थित नगर पुल के पास संचालित सरकारी शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके का घेराव कर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि शराब ठेके के कारण क्षेत्र का मा