अररिया: जमुवा खामगड़ा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 25, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के जमुवा खामगड़ा वार्ड संख्या 09 में शनिवार को शाम 4 बजे के करीब दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.