अररिया: व्यवहार न्यायालय अररिया में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन
Araria, Araria | Jan 25, 2025 शनिवार को सुबह 10 :30 बजे के करीब राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, अररिया के नए भवन के प्रथम तल पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने मतदान के महत्व को समझते हुए मताधिकार का सही तरीके से प्रयोग करने की शपथ ली।