बांधवगढ़: विश्व साइकिल दिवस पर 3 जून को उमरिया में साइक्लोथॉन, सुबह 6 बजे स्टेडियम से होगी शुरुआत
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 3 जून 2026 को उमरिया जिले में 5 किलोमीटर का “उमरिया साइक्लोथॉन 2026” आयोजित किया जाएगा। मेरा युवा भारत केंद्र उमरिया एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजन सुबह 6 बजे स्टेडियम से शुरू होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ परिवहन और पर्यावरण संरक्षण