कटनी नगर: ग्रेड सेपरेटर निर्माण कार्य की वजह NKJ क्षेत्र के लोग हो रहे हैं परेशान, बारिश में जलमग्न हुई सड़क
एनकेजे क्षेत्र मार्ग में रेलवे द्वारा ग्रेड सेपरेटर कार्य विगत वर्षो से किया जा रहा है। जिस कारण बारिश के दिनों में क्षेत्र के नागरिको को यहां से खासा परेशान होना पड़ता पहली ही बारिश में एनकेजे और गायत्री नगर को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई। आज शनिवार सुबह 10 बजे यहां लबालब पानी भरा रहा। स्कूली बच्चों के अभिभावक इस कारण 10 किमी का चक्कर काटने मजबूर हुए