कटनी नगर: नगर में रपटा नदी पर किए गए अतिक्रमण को ब्लास्टिंग की मदद से हटाया जाएगा, SDM ने दी जानकारी
एनकेजे थाना अंतर्गत रपटा नदी पर किए गए निर्माण को ब्लास्टिंग के माध्यम से ध्वस्त किया जाएगा। इस संबंध में आज शनिवार दोपहर 2 बजे एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नदी पर निर्माण कार्य के कारण बहाव स्थल बाधित होने के कारण ब्लास्टिंग कर निर्माण को हटाया जाएगा।