बासोदा: बासौदा में हरियाली महोत्सव, विधायक हरिसिंह ने किया पौधारोपण
Basoda, Vidisha | Jul 13, 2025 बासौदा मे रविवार दोपहर 2 बजे हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण में विधायक हरिसिंह ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पौधारोपण करना हमारा कर्तव्य है और हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। हरियाली महोत्सव के तहत बासौदा में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है