भिंड नगर: दीनपुरा के पास परचून से भरा कंटेनर सड़क पर पलटा, एनएच-719 पर दो घंटे लगा जाम
भिण्ड के देहात थाना इलाके के एनएच-719 पर दीनपुरा गांव के पास एक परचून के सामान से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।घटना का वीडियो सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिरोजाबाद से परचून का सामान भरकर शिवपुरी ले जा रहा था चालक