जलेसर: अवागढ़ क्षेत्र के गांव रुद्रपुर वीरनगर में रुक्मिणी विवाह प्रसंग का मंचन, श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु हुए भावविभोर
Jalesar, Etah | Jun 30, 2026 एटा जनपद के अवागढ़ क्षेत्र के गांव रुद्रपुर वीरनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के दिव्य विवाह की कथा को सुंदर एवं भक्तिमय शैली में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।