सैदपुर गंगा पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पलट जाने से चंदौली के बलुआ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय राज पांडेय पुत्र राजेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से तत्काल उसे उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ हालत अत्यधिक चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।