गोमिया: ललपनिया,जंगली हाथी के हमले से दो महिला व एक वृद्ध की हुई मौत। ग्रामीण दहशत में
Gumia, Bokaro | Feb 26, 2024 गोमिया प्रखंड मैं जंगली हाथियों ने दो महिला व एक वृद्ध को कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।गोमिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है।सबसे पहले जंगली हाथी तुलबुल पंचायत के चेलिया टांड मे घुसा,घर के पास कुआं में पानी भरने आई सुहानी हेंब्रम पर हमला कर दिया। इसके बाद पैदल चल रहे वृद्धि पर हमला कर बुरी तरह से कुचल कर मार दिया।