उज्जैन शहर: रामघाट पर छोटे पुल के समीप मिली बुजुर्ग की लाश की हुई शिनाख्त, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
क्षिप्रा नदी के रामघाट पर रपट किनारे शुक्रवार सुबह बुजुर्ग की लाश मिलना सामने आया। होमगार्ड जवानों ने शव बाहर निकाला जो 35 से 40 घंटे पुराना लग रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मोबाइल मिला, जिसके आधार पर पहचान की गई।महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि लाश मिलने पर पुलिस ने शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया था