बालाघाट: ग्राम दरबारी टोला में जहरीले सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
जिले में मानसून की शुरुआत के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है। बिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दरबारी टोला में जहरीले सांप के काटने से 16 वर्षीय किशोर अहम पिता कन्हैया कारसर्पे की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 2 जुलाई की दोपहर 12 बजे क़रीब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि बिरसा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।