बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने ₹50 लाख के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भमोरा थाना पुलिस ने 50 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया तस्कर काफी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।