बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के समदपुर में दबंगों ने व्यक्ति पर लाठी-डंडों से किया हमला, पीट-पीट कर किया अधमरा
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के समदपुर में दबंगों द्वारा व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला किया गया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।