बरहट: बरहट प्रखंड के कई गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्यौहार
Barhat, Jamui | Mar 14, 2025 जिले भर में होली का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन कहीं पर शनिवार तो कहीं पर शुक्रवार को ही होली का त्यौहार मनाया गया। बता दें कि बरहट प्रखंड के कई गावों में शुक्रवार को 9:30 बजे तक होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने एक-दूसरे को खूब गुलाल -अबीर लगाते हुए रंगों की बौछार की।