कोडरमा: रामरतन महर्षि बने झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के हजारीबाग प्रमंडल के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष
रामरतन महर्षि को झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी सम्मेलन के हजारीबाग प्रमण्डल का प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा धनबाद में आयोजित भव्य प्रान्तीय अधिवेशन के दौरान हुई, जिसमें नवनिर्वाचित प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल ने शपथ ली और अपनी टीम की औपचारिक घोषणा की।