नीमच नगर: नीमच: अतिवृष्टि और येलो मोजेक से प्रभावित 1.41 लाख किसानों को ₹119.6 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने *दिवाली से पहले आपदा पीड़ित किसानों को फसल क्षति राहत राशि का सिंगल क्लिक अंतरण कर बड़ी राहत दी है।इस पहल के तहत, नीमच जिले के 1.41 लाख से अधिक किसानों को अतिवृष्टि और येलो मोजेक से हुई फसलों की क्षति के लिए 119.6 करोड़ रुपए की राहत राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद किया।