ऊंचाहार: कोटिया चित्रा गांव में गन्ने के खेत में आतिशबाजी के दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गाँव में पट्टी रहस कैथवल गांव से बारात आयी हुई थी।बारात में इसी दौरान शुरू हुई आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास में मौजूद गन्ने के खेत में भीषण आग लग गई, आग लगने से बारात में अफरा तफरी का माहौल हो गया, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया गया, आग लगने से गन्ना जलने के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।