मौ: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मौ नगरपरिषद सीएमओ ने एसबीआई के सामने किया वृक्षारोपण।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को लगभग 5:00 बजे मौ नगर परिषद के सीएमओ दिनेश श्रीवास्तव ने एसबीआई के सामने बैंक मैनेजर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा जगह-जगह वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पेड़ 100 पुत्र समान होता है पेड़ कई वर्षों तक जीवन रक्षक आक्सीजन प्रदान करते है।