ओरमांझी: जुमार पुल के पास तेज रफ्तार कार पलटी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
जुमार पुल के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार पलट गई। कार पलटने की वजह से किसी के हताहत होने की फिलहाल खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।