गुरुवार की संध्या 6:50 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीन दिवसीय लाली पहाड़ी महोत्सव 2025 का गुरुवार को हेरिटेज वॉक के साथ सफल समापन हुआ। आयोजित वॉक में देश-विदेश के इतिहासकारों और जिले के इतिहास शिक्षकों ने लाली पहाड़ी, नोनगढ़ मित्रसेन स्थान, सतसंडा पहाड़ी स्थित चतुर्भुज स्थान और श्रृंगीऋषि धाम का भ्रमण किया।