राजगढ़: पंचमुखी बालाजी गोशाला धाम राजगढ़ में गोसेवा की मिसाल बने पवन बैरासारिया, गौशाला को भेजे 10 ट्रक तूड़ी
Rajgarh, Churu | May 9, 2026 गोसेवा के क्षेत्र में तारानगर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी गोशाला धाम के लिए पवन कुमार बैरासरिया पुत्र स्व. घीसाराम बैरासारिया ने मानवता की मिसाल पेश की है। पवन बैरासारिया ने 10 बड़े ट्रक तूड़ी गोवंशों के लिए उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य किया है।संस्था के मंत्री एडवोकेट अनिरुद्ध पाटोदिया ने बताया कि पवन कुमार बैरासारिया गौशाला में पिछले 3 साल से तुड़ी डलवा रहे है।