कहरा: सहरसा के 05 परीक्षा केंद्रों पर BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन 05 परीक्षार्थी हुए निष्कासित
Kahara, Saharsa | Jul 21, 2024 जिले के 05 परीक्षा केंद्र पर आयोजित बीपीएससी टीआरई 3 की तीसरे दिन की परीक्षा में 05 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिए गए। एकल पाली में आयोजित परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुए जो अपराह्न 2.30 बजे तक चले। तीसरे दिन की परीक्षा में 2413 परीक्षार्थी को भाग लेना था जिसमे 2218 परीक्षा में भाग लिए और 195 अनुपस्थित रहे 05 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए।