बीना: शिवाजी वार्ड में दुकान कर्मचारी छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल, गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Jul 2, 2026 28 वर्षीय सोहन प्रताप प्रीतम निवासी नानक वार्ड जो शिवाजी वार्ड स्थित गुरदीप सिंह के ठेले की दुकान पर कई वर्षों से काम कर रहा था। तभी गुरुवार करीब 2:30 बजे काम के दौरान वह छत से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से मजदूर गंभीर घायल हो गया। दुकान संचालक ने तत्काल कर्मचारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया।