चायल: संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उगाहिया का पुरवा गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर युवक की हुई दर्दनाक मौत
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत उगाहिया का पुरवा गांव के पास सोमवार देर शाम 6 बजे चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि युवक दिल्ली से गाजीपुर जा रहा था, तभी अचानक ट्रेन से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है।