शाहबाद: कस्बाथाना में मुनि गुरुदत्त सागर जी की आहारचर्या संपन्न, जैन समाज उमड़ा
Shahbad, Baran | Jun 13, 2026 जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली कस्बाथाना में वीतरागी वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर के शिष्य मुनि श्री 108 गुरुदत्त सागर ससंघ का भव्य प्रवास जारी है। सोमवार से विराजमान मुनिश्री के सान्निध्य में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। प्रातःकाल मंदिर जी में अभिषेक, जिनवाणी श्रवण और शांतिधारा के बाद दोपहर में जिनागम शिक्षा कक्षा आयोजित हो रही है।