मोहम्मदगंज: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, विशेष योग कक्षा में जुटने का आह्वान
मोहम्मदगंज (पलामू)। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।